बेरीनाग: बेरीनाग में द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सीमांत लीग, उमेश व चंद्र प्रकाश ने जीते प्रथम स्थान
अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बेरीनाग में जूनियर और सीनियर वर्ग के लिए आयोजित विज्ञान प्रतियोगिता में उमेश कुमार और चंद्र प्रकाश जोशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रथम-द्वितीय स्थानधारी जनपदीय मुकाबले में बेरीनाग का प्रतिनिधित्व करेंगे।