स्वतंत्रता दिवस पर सुमेरपुर में महापुरुषों को किया नमन
स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर सुमेरपुर नगर कांग्रेस कमेटी एवं युवा कांग्रेस के नेतृत्व में शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महापुरुषों के देश के प्रति योगदान, उनकी देशभक्ति और उनके द्वारा दिए गए बलिदानों को याद किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश की आजादी के लिए महान स्वतंत्रता सेनानियों और महापुरुषों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया, उनके त्याग और संघर्ष को हमेशा याद रखा जाएगा।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प भी लिया। #sanchalnews #sanchalnewslive #15August #SumerpurNews #SumerpurCongress