फूलपुर: सैकड़ों साल पुराना पीपल का पेड़ सड़क पर गिरा, पवई कलान मार्ग बाधित रहा
आजमगढ़ जनपद के फूलपुर तहसील क्षेत्र के पवई कलान रोड पर शाहमर्दानपुर गांव के पास शनिवार सुबह करीब 11 बजे सैकड़ों वर्ष पुराना पीपल का विशाल पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया पेड़ के सड़क पर गिरने से पवई कलान रोड पर आवागमन करीब तीन घंटे तक बाधित रहा दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है।