चित्तौड़गढ़: सैनिक स्कूल में हुई अंतर सदनीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में लव हाउस ने दिखाया दम, चैंपियनशिप पर किया कब्जा
चित्तौड़गढ़ स्थित सैनिक स्कूल में अन्तर सदनीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता गुरुवार क़ो प्राचार्य कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया एवं उप प्राचार्या लेफ्टिनेंट कर्नल ईशा ठकराल के निर्देशन में सम्पन्न हुई। समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्राचार्य जसरोटिया थे । प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न सदनों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने क़ो मिले.