गुना नगर: फतेहगढ़ में सांड पर कुल्हाड़ी से हमला, इंसानियत शर्मसार; गौ सेवकों में आक्रोश, मामला दर्ज
गुना जिले के फतेहगढ़ स्थित प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर के पास से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां किसी अज्ञात और क्रूर व्यक्ति ने एक बेजुबान सांड पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। घटना को लेकर गो सेवकों में आक्रोश व्याप्त है और फतेहगढ़ थाना में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ 10 अगस्त को मुकदमा दर्ज कराया गया है