सादाबाद: सहपऊ पुलिस ने किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पिता और सौतेली मां को किया गिरफ्तार
सौतेली मां की प्रताड़ना से परेशान रामपुर निवासी एक किशोरी ने 6 अगस्त को आत्महत्या कर ली थी। जिसमें किशोरी के मामा ने पिता व सौतेली मां पर आरोप लगाए थे। पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में सहपऊ पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए आत्महत्या के लिये उकसाने के अभियोग में नामजद अभियुक्त विनीत कुमार व सौतेली मां को गिरफ्तार किया है।