पटना प्रमंडल का दोहरा धमाका! रग्बी चैंपियनशिप में बने 'डबल चैंपियन' 🏆🏉
बिहार के अरवल (गांधी मैदान) में आयोजित तीन दिवसीय राज्यस्तरीय अंडर-14 बालक/बालिका रग्बी खेल प्रतियोगिता (2026-27) का आज भव्य समापन हो गया।
बालक और बालिका दोनों ही वर्गों में पटना प्रमंडल ने खिताबी जीत दर्ज कर विजेता की ट्रॉफी अपने नाम की, जबकि मगध प्रमंडल दोनों वर्गों में उपविजेता (Runners-up) रहा।
🔹 बालिका वर्ग के परिणाम:
🥇 प्रथम: पटना प्रमंडल (विजेता)
🥈 द्वितीय: मगध प्रमंडल (उपविजेता)
🥉 तृतीय: मुंगेर प्रमंडल
🔹 बालक वर्ग के परिणाम:
🥇 प्रथम: पटना प्रमंडल (विजेता)
🥈 द्वितीय: मगध प्रमंडल (उपविजेता)
🥉 तृतीय: भागलपुर प्रमंडल
जिला प्रशासन अरवल, खेल विभाग बिहार और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता के समापन समारोह में विजेता, उपविजेता और तृतीय स्थान पाने वाली टीमों को मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी खिलाड़ियों को प्रतिभागिता प्रमाणपत्र और खेल अधिकारियों को स्मृति-चिह्न प्रदान किए गए।
अरवल जिला खेल पदाधिकारी ने सभी खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी और आगामी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। 🎉👏
#BiharSports #RugbyBihar #Under14Rugby #Arwal #PatnaDivision #MagadhDivision #KheloBihar #SportsDepartmentBihar #ArwalAdministration Public ki Awaz Public Ki Awaz - News Arvind Yadav
Arwal, Arwal | Oct 16, 2026