बंशीधरनगर (नगर उंटारी): अनुमंडलीय अस्पताल में 75 वर्षीय महिला की मौत के बाद हंगामा, इलाज में लापरवाही का आरोप
गढ़वा के गांगी गांव निवासी शक्तिधर दुबे के 75 वर्षीय कुलवंती देवी की अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने समय पर मरीज को नहीं देखा और इलाज में लापरवाही बरती। जानकारी के अनुसार, कुलवंती देवी अपने पति के साथ वाराणसी जा रही थीं। रास्ते में अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। परिज