Public App Logo
Kanpur : जाजमऊ में उमड़ा 3 लाख का सैलाब! कानपुर में दिखा Hindu-Muslim एकता का अनूठा मंज़र! | Urs उत्तर प्रदेश की औद्योगिक नगरी कानपुर के जाजमऊ इलाके में हज़रत दादामियां और हज़रत मखदूम शाह आला की मजार पर आयोजित उर्स के 'कुल शरीफ' में अकीदतमंदों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस मुबारक मौके पर 3 लाख से अधिक जायरीनों ने शिरकत की। सुबह से ही दोनों दरगाहों पर चादर और फूल पेश करने वालों की लंबी कतारें लगी रहीं। मौलाना अशरफी ने उर्स के दौरान विशेष दुआ कराई और पूरे देश में अमन, शांति, भाईचारे और खुशहाली की कामना की। इस उर्स में हर धर्म और वर्ग के लोगों ने भाग लेकर भारत की खूबसूरत 'गंगा-जमुनी तहजीब' और हिंदू-मुस्लिम एकता की एक अद्भुत मिसाल कायम की। #Kanpur #KanpurNews #UttarPradesh #UPNews #Urs #JajmauUrs2026 #Dadamiyan #MakhdumShahAla #JajmauUrs #Jajmau #HinduMuslimUnity #DadaMiyanJajmau #GangaJamuniTehzeeb #SufiTradition #UPNews #ViralNews - Parliament Street News