भादरा: शेरड़ा मारपीट प्रकरण में एफआईआर की मांग, शिक्षक संयुक्त संघर्ष समिति ने सीबीईओ से पुनः वार्ता की
भादरा के शेरड़ा स्कूल में 29 जुलाई को शिक्षक से कथित मारपीट के मामले में शिक्षक संयुक्त संघर्ष समिति ने मंगलवार को CBEO शिखा राणा से पुनः वार्ता की। समिति ने एफआईआर, निष्पक्ष जांच, शिक्षकों की सुरक्षा और बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक की मांग की। CBEO ने नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।