पत्थलगांव: पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने नए स्कूल भवन का किया लोकार्पण, नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर किया स्वागत
जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखंड में शैक्षिक सत्र 2026-27 के तहत विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव और नवीन शाला भवन का उद्घाटन समारोह अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती गोमती साय (उपाध्यक्ष, सरगुजा विकास प्राधिकरण एवं विधायक, पत्थलगांव) उपस्थित रहीं। नवीन शाला भवन के औपचारिक फीता काटकर और दीप