ललितपुर: चौरसिल के पास डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार जीजा की मौत, साला गंभीर रूप से घायल, घटना का दिल दहलाने वाला वीडियो आया सामने
राजघाट रोड स्थित चौरसिल के पास तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक सवार रोड़ा निवासी धर्मेंद्र अहिरवार एवं उनके साले राजेंद्र को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के दौरान धर्मेंद्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।वहीं दुर्घटना के दौरान गंभीर रुप से घायल हुए साले का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। उक्त दुर्घटना का वीडियो गुरुवार सुबह करीबन 8:00 बजे से वायरल हो रहा है।