घोड़ाडोंगरी: सारणी के शोभापुर कॉलोनी में गैस कटर से दरवाजा काटकर चोरी, बुजुर्ग महिला के गले से चेन और हाथों से सोने के कंगन काट ले गए
शोभापुर कॉलोनी में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने सबसे पहले गैस कटर की मदद से घर का दरवाजा काटा और अंदर दाखिल हुए। इसके बाद उन्होंने घर में मौजूद बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन और हाथों में पहने सोने के कंगन काटकर चोरी कर लिए।घटना के दौरान चोरों ने बेहद शातिर तरीके से वारदात को अंजाम दिया।