सकरा: सुजावलपुर चौक के पास एनएच 28 पर दो ट्रकों में हुई टक्कर, चालक बाल-बाल बचा
मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के सुजावलपुर चौक के समीप एनएच 28 पर दो ट्रकों की टक्कर हो गई। घटना गुरुवार दोपहर करीब दो बजे की बताई जा रही है। इस घटना में ट्रक चालक बाल बाल बच गए। टक्कर के बाद एक ट्रक का आगे की हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। केबिन से फंसे चालक को स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।