टिकारी राज इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी तेज
टिकारी। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर टिकारी राज इंटर कॉलेज में तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं। विद्यालय परिसर में राष्ट्रीय पर्व को गरिमापूर्ण एवं उत्साहपूर्ण तरीके से मनाने के लिए विभिन्न तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
इस अवसर पर विद्यालय में ध्वजारोहण, राष्ट्रगान सहित सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाने की तैयारी है। विद्यार्थियों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।
तैयारियों का जायजा लेने के दौरान प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉ. अभय कुमार रमण ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से स्वतंत्रता दिवस समारोह को अनुशासन और उत्साह के साथ मनाने की अपील की।
वहीं संगीत शिक्षक मनु महाराज के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को देशभक्ति गीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का अभ्यास कराया जा रहा है। विद्यालय प्रशासन द्वारा समारोह को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं।