पन्ना: मां कलेही मंदिर से भव्य कांवड़ यात्रा निकली, शिवभक्त जटाशंकर धाम पहुंचेंगे
Panna, Panna | Aug 14, 2026 सावन माह के पावन अवसर पर गुरुवार को पवई के पवित्र पतने नदी के किनारे मां कलेही देवी मंदिर से भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़ लेकर यात्रा में शामिल हुए। डीजे,ढोल नगाड़ों और भगवान शिव के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।