Public App Logo
भाटपाररानी स्टेशन पर ट्रेन से 90.33 लीटर लावारिस अंग्रेजी शराब बरामद देवरिया। भाटपाररानी रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने ट्रेन संख्या 15910 में निगरानी के दौरान लावारिस हालत में रखी भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की। कार्रवाई 18 अगस्त 2026 को की गई। जानकारी के अनुसार, ट्रेन के भाटपाररानी स्टेशन से रवाना होते ही S-1 कोच की शौचालय गैलरी में दो ट्रॉली बैग, दो पिट्ठू बैग, दो प्लास्टिक के बोरे और तीन झोलों को लावारिस अवस्था में देखा गया। तलाशी लेने पर इनमें रॉयल स्टैग, आफ्टर डार्क, मैजिक मोमेंट, सिग्नेचर, ब्लेंडर्स प्राइड और ऑफिसर्स चॉइस सहित विभिन्न ब्रांडों की शराब तथा मैजिक मोमेंट वोडका बरामद हुई। बरामद शराब की कुल मात्रा 90.33 लीटर बताई गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 87,250 रुपये है। टीम ने शराब को दोपहर करीब 2:05 बजे जब्त कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए रे.सु.ब. पोस्ट भटनी को सुपुर्द कर दिया। कार्रवाई में अआशा/फील्ड/मुख्यालय गोरखपुर और अआशा/भटनी के अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे। - Deoria News