Public App Logo
नाजिया इलाही की कथित टिप्पणी के विरोध में मुस्लिम महासभा ने सौंपा ज्ञापन मुरैना। पैग़म्बर मुहम्मद साहब पर नाजिया इलाही द्वारा कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के विरोध में मुस्लिम महासभा के बैनर तले मुस्लिम समाज के लोगों ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। समाजजनों ने धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप लगाते हुए मामले में एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। #Morena #MuslimMahasabha #Memorandum #SPMorena #ReligiousHarmony #MorenaNews - Morena Nagar News