गोवर्धन: सरसों का बीज लेने बाइक से जा रहे किसान की अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत
सरसों का बीज लेने बाइक से जा रहे किसान की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत गोवर्धन थाना क्षेत्र के ई-रिक्शा मार्ग पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 55 वर्षीय पूरनचंद की मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम मुखराई निवासी पूरनचंद पुत्र ओमप्रकाश बुधवार की रात करीब 7:30 बजे अपनी मोटरसाइकिल से सरसों का बीज लेने गए थे।