Public App Logo
रायबरेली: रायबरेली मे पुलिस प्रताड़ना के चलते आत्महत्या मामले के आरोप ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले मे सपा ज़िलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने भी परिजनों से मुलाक़ात की है। उधर आरोपी पुलिस जनों के खिलाफ मुकदमा न दर्ज किये जाने तक परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया है। एक तरफ जहाँ परिजन साफ तौर पर पुलिस वालों के खिलाफ आरोप लगा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ इस मामले मे अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है। मामला ऊँचाहार थाना इलाके का है। यहां बीती सात जुलाई को मनीरामपुल के पास निर्वापुर निवासी युवक का शव मिला था। इस मामले मे मृतक के परिजनों ने निर्वापुर के ही राकेश यादव समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखाया था जिनमे दो नाबालिग भी बताये जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस ने इनमें से पांच को गिरफ्तार कर लिया था जबकि तीन अन्य की तलाश पुलिस कर रही थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस नामज़द लोगों की गिरफ़्तारी के लिए रिश्तेदारों को उठाकर ले जाती और पैसे लेकर छोड़ देती। बताया जा रहा है कि नामज़द आरोपी राकेश यादव फरार था इसलिए उसके रिश्तेदार राजू यादव को उठा ले गई थी। आरोप के मुताबिक पुलिस ने ले देकर इसे छोड़ तो दिया लेकिन राकेश यादव को गिरफ्तार कराये जाने का दबाव बना रही थी। परिजनों का आरोप है कि इसी दबाव मे राजू यादव ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बाद मे परिजनों ने पुलिस कर्मियों के खिलाफ तहरीर दी तो आरोप है कि उसको बदलवा दिया गया। इसी बात से नाराज़ परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। उधर परिजनों की सूचना पर पहुंचे सपा ज़िलाध्यक्ष इंजीनियर वीरेंद्र यादव ने भी परिजनों की ओर से जानकारी देते हुए बताया कि राजू यादव का अंतिम संस्कार तब तक नहीं किया जाएगा जब तक दोषी पुलिस कर्मियों ले खिलाफ मुकदमा नहीं दर्ज हो जाता है। इस मामले मे पुलिस के अधिकारियों ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया है। Virendra Yadav इं.वीरेंद्र यादव जिलाध्यक्ष अखिलेश माही रायबरेली Akhilesh Yadav Rahul Gandhi - Raebareli News