भोगांव: बेवर क्षेत्र में एएसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने कावड़ मार्ग का भौतिक निरीक्षण किया, संबंधितों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
ASP सिटी अरुण कुमार सिंह ने श्रावण मास के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं एवं कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा एवं सुचारु यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत थाना बेवर क्षेत्रान्तर्गत कांवड़ मार्ग का भौतिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।