जनगणना निदेशक श्री संजीव श्रीवास्तव, भा.प्र.से. के मार्गदर्शन में जनगणना कार्य निदेशालय मध्यप्रदेश, भोपाल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) से सम्बंधित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 21 से 23 सितम्बर, 2026 की अवधि में (बैच-1 एवं बैच-2) सेंट्रल बैंक अधिकारी प्रशिक्षण महाविद्यालय, अरेरा हिल्स, भोपाल में आयोजित किया गया।
उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में निदेशक महोदय द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के सफल, सुचारू एवं समयबद्ध संपादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
प्रशिक्षणार्थियों को निदेशालय के नेशनल ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया जिसकी कुछ झलकियाँ निम्नवत हैं : @censusindia2027 @pibindia @hmoindia #dcomp #censusindia2027 #censustraining #census2027
4.4k views | Madhya Pradesh, India | Sep 24, 2026