नकुड: सरसावा के पंचकुला हाइवे पर कार अनियंत्रित होकर दूसरी कार से टकराई, DIG रैंक के अधिकारी सहित ड्राइवर की हुई मौत
थाना सरसावा के पंचकुला हाइवे पर अनियंत्रित स्कोरपियों कार दूसरी कार से टकराई, हादसे मे आईटीबीपी के डीआईजी सहित ड्राइवर की मौत हो गयी l कार मे सवार देहरादून की और से पंचकुला की और जा रहे थे l हादसे मे दो लोगो की मौत हो गयी l जबकि घायल व्यक्तियों को अस्पताल भेजा गया है l जहां पर उनका इलाज जारी है l