चंदौसी: चंदौसी में ब्राह्मण महिला सभा ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव, माधुरी शर्मा बनीं क्वीन
चंदौसी। ब्राह्मण महिला सभा चंदौसी के तत्वावधान में पुष्प विहार आवास विकास में तीज महोत्सव धूमधाम से रविवार शाम 5:00 बजे के करीब मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उर्मिला शर्मा, रानी शर्मा और सुमन मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सनातन धर्म के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से उर्मिला शर्मा को मां दुर्गा और आशा गोस्वामी को मां सरस्वती के स्वरूप के लिए चुना गया। म