अमरिया: अमरिया में उत्साह से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, जगह-जगह गूंजा राष्ट्रगान
अमरिया में 80 वां स्वतंत्रता दिवस का पर्व देशभक्ति और उत्साह के साथ शनिवार 8 बजे मनाया गया। तहसील में एसडीएम हेमंत चौधरी, ब्लॉक कार्यालय में ब्लॉक प्रमुख निशान सिंह व बीडीओ दिनेश, थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह और बिजलीघर में जेई दीपेश कुमार ने ध्वजारोहण किया। अस्पताल में अधीक्षक डॉ. अनिकेत गंगवार ने तिरंगा फहराया।