Public App Logo
सिकल सेल मरीजों के लिए उपचार एवं परामर्श शिविर आयोजित ________________ दिव्यांग एवं पेंशन प्रमाण-पत्र के लिए दी गई सेवाएं ________________ अनुवांशिकी परामर्श के साथ मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन ________________ खरगोन 13 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री गुरु प्रसाद के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री डी.एस. चौहान के मार्गदर्शन में जनजातीय क्षेत्र में सिकल सेल रोग से प्रभावित मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकासखंड झिरन्या के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 13 अगस्त 2026 को विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सिकल सेल मरीजों के उपचार एवं स्वास्थ्य परीक्षण के साथ दिव्यांग प्रमाण-पत्र एवं पेंशन प्रमाण-पत्र संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। मरीजों एवं उनके परिजनों को सिकल सेल रोग से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हुए अनुवांशिकी परामर्श भी दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा मरीजों की आवश्यक जांच एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया गया। शिविर का उद्देश्य सिकल सेल से प्रभावित मरीजों को उनके नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर आवश्यक उपचार एवं विभिन्न शासकीय सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराना है। प्रशासन द्वारा जनजातीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए इस प्रकार के शिविरों का आयोजन निरंतर किया जा रहा है। #JansamparkMP #khargone - Khargone (West Nimar) News