तिसरी: स्कूल परिसर में राष्ट्रीय ध्वज न फहराने पर ग्रामीणों में आक्रोश
Tisri, Giridih | Aug 16, 2026 तिसरी प्रखंड के थानसिंहडीह उत्क्रमित हाई स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्कूल परिसर में झंडोत्तोलन नहीं किए जाने का मामला सामने आया है। राष्ट्रीय पर्व के दिन विद्यालय परिसर में तिरंगा नहीं फहराए जाने से ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं में आक्रोश है।