कायमगंज: आतिशबाजी दुकान में धमाके के बाद प्रशासन ने की जांच, कायमगंज में लाइसेंसी दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था परखी
कायमगंज के शमशाबाद क्षेत्र के अलेपुर गांव में गुरुवार को आतिशबाजी की दुकान में धमाका होने के बाद तहसील प्रशासन सक्रिय हो गया।घटना के बाद शुक्रवार को एसडीएम अभिषेक वर्मा,सीओ अजय वर्मा और कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ लाइसेंसी आतिशबाजी दुकानों की जांच करने पहुंचे। जांच टीम सबसे पहले मझोला गांव में संजीव यादव की आतिशबाजी दुकान पर पहुंची।