जयपुर के हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बड़ा बवाल हो गया है। कार्यक्रम में मंच से सिर्फ 12 गोल्ड मेडलिस्ट को डिग्री देकर समारोह खत्म कर दिया गया, जिससे बाकी छात्र भड़क गए। गुस्साए छात्रों ने विरोध जताते हुए सीधे उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा की गाड़ी को घेर लिया। छात्रों के भारी विरोध को देखते हुए मंत्री को वापस लौटना पड़ा और अंततः सभी छात्रों को डिग्री बांटनी पड़ी।
#JaipurNews #BreakingNews #RajasthanUpdate #StudentProtest #LatestNews