टेहरोली: बांसार में मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की
तहसील टहरौली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बाँसार में स्थित प्राचीन श्री श्री 1008 श्री बटेश्वर नाथ आश्रम की भूमि पर कथित रूप से कुछ दबंगों द्वारा अवैध कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है। इसको लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप करते हुए मंदिर की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है।