बांसवाड़ा: विद्यार्थियों को 'हीरा' बनने का लक्ष्य रखने की सलाह, मेहनत और संस्कारों से गढ़ें अपना भविष्य
बांसवाड़ा जिले के एक मात्र जनजातीय आवासीय विद्यालय कोठारा स्थित विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को आयोजित वंदना सभा में विद्या भारती के राष्ट्रीय मंत्री शिवप्रसाद भाई साहब का पाथेय प्राप्त हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने रहीम के दोहे के माध्यम से