🚨 इटावा में स्कूली छात्रा से लूट की सूचना निकली फर्जी!
🔎 पुलिस जांच में सामने आई पूरी कहानी, परीक्षा के तनाव में दी थी लूट की सूचना
इटावा के बसरेहर क्षेत्र में स्कूली छात्रा ने अज्ञात बाइक सवार दो लोगों पर चाकू से चोट पहुंचाकर सोने की बाली लूटने का आरोप लगाया था। सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
पुलिस जांच के अनुसार, छात्रा प्री-बोर्ड परीक्षा में अंग्रेजी विषय की तैयारी न होने के कारण तनाव में थी। पूछताछ में छात्रा ने बताया कि उसने खुद को चोट पहुंचाई और अपना बैग नहर में फेंक दिया, जिसके बाद लूट की कहानी बताई।
💬 पुलिस जांच में सामने आए इस मामले पर आपकी क्या राय है? कमेंट करके बताएं।
📍 बसरेहर, इटावा
#DPSChannel #Etawah #Basrehar #PoliceNews #BreakingNews
Jaswantnagar, Etawah | Oct 2, 2026