मझोली: मझौली थाना प्रभारी ने पुलिस को शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई, जुर्माना लगाने के निर्देश दिए
मझौली थाना प्रभारी पूर्व चौरसिया ने गुरुवार शाम 7:00 बजे पुलिस बल को निर्देशित करते हुए कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष कार्रवाई अभियान चलाया जाए। यदि कोई वाहन चालक शराब पीकर वाहन चलाते मिलता है उसे पर नियम अनुसार कार्रवाई कर सख्त जुर्माना लगाया जाए। थाना प्रभारी का कहना है कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश का पालन किया जा रहा है।