#1000ब्रेकिंग 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ उन्नाव 🚨
🇮🇳 अचलगंज से निकली भव्य तिरंगा यात्रा 🇮🇳
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर अखिल गुप्ता जी के नेतृत्व में अचलगंज से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में हजारों की संख्या में युवा साथी शामिल हुए। सभी के हाथों में तिरंगा और दिल में देशभक्ति का जज्बा नजर आया।
यात्रा के दौरान युवाओं ने “भारत माता की जय” के जयकारों से पूरा वातावरण देशभक्ति से गुंजायमान कर दिया। अचलगंज से होते हुए यात्रा बदर तक पहुंची, जहां भव्य रूप से यात्रा का समापन हुआ।
🇮🇳 तिरंगा हमारी शान है, भारत देश हमारी पहचान है। 🇮🇳
न्यूज़ इंडिया 24 से जिला संवाददाता
ध्रुव लाल साहू की रिपोर्ट
Unnao, Unnao | Aug 16, 2026