मरवाही: जीपीएम जिले के 839 आंगनवाड़ी केंद्रों में आंगनवाड़ी मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित, पोषण और जनभागीदारी का संदेश
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले के आंगनवाड़ी केंद्रों में आंगनवाड़ी मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सोमवार शाम 5 बजे जानकारी के अनुसार जीपीएम जिले के 839 आंगनवाड़ी केंद्रों में चरणबद्ध रूप से आयोजित कार्यक्रम के तहत प्रतिदिन लगभग 83 केंद्रों में महिलाओं, बच्चों एवं समुदाय की सहभागिता से पोषण, स्वास्थ्य और बाल विकास का संदेश दिया जा रहा है।