गौरिहार: लवकुशनगर में आरक्षक पर मारपीट और वसूली के आरोप, व्यापारी ने कार्रवाई की मांग की; वीडियो वायरल
लवकुशनगर में जुझारनगर थाने में पदस्थ आरक्षक राहुल सिंह चौहान पर एक सीसीटीवी कैमरा व्यापारी ने वाहन चेकिंग के दौरान अभद्रता, मारपीट और जबरन पैसे लेने के गंभीर आरोप लगाए हैं। व्यापारी आदर्श दीक्षित के अनुसार, पिंपरी तिगेला के पास चेकिंग के दौरान विवाद हुआ, जिसके बाद आरक्षक ने उनका मोबाइल छीन लिया और कथित तौर पर 1000 रुपये लिए, जबकि 300 रुपये की रसीद दी गई।