थरथरी: चंडी में तिरंगा यात्रा में गूंजा भारत माता की जय का जयघोष
हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को चंडी नगर पंचायत क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली गई। बीडीओ राजदेव कुमार रजक के नेतृत्व में सुबह साढ़े 11 बजे मगध महाविद्यालय परिसर से शुरू हुई यात्रा टेंपो स्टैंड होते हुए थाना परिसर स्थित शहीद बिंदेश्वरी स्थल पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में छात्राएं, अधिकारी, कर्मचारी और आम नागरिक शामिल हुए। सभी के हाथों में तिरंगा था