ईद मिलादुन्नबी पर अकीदत के साथ निकला जुलूस-ए-मुहम्मदी, सुरक्षा रही चाक-चौबंद
बांदा। ईद मिलादुन्नबी ﷺ के मुबारक मौके पर बांदा में जुलूस-ए-मुहम्मदी अकीदत और एहतराम के साथ निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए और पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल रहा। 🌙🕌
सुरक्षा रही चाक-चौबंद
जुलूस को लेकर पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। भारी संख्या में पुलिस बल और पीएसी के जवान तैनात रहे। कोतवाल समेत पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी लगातार सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रहे।
#ईदमिलादुन्नबी #जुलूसेमुहम्मदी #बांदा #मिलादुन्नबी #BandaNews
Banda, Banda | Aug 26, 2026