7 गांवों में एक हफ्ते से बिजली गुल, विभाग बेखबर नोवामुंडी | पेटेता पंचायत के 7 गांवों में पिछले एक सप्ताह से बिजली ठप है। इससे पंचायत का कामकाज और बच्चों की पढ़ाई बाधित है, वहीं बारिश में हाथियों और विषैले जंतुओं का खौफ भी बढ़ गया है। विभाग की लापरवाही से नाराज मुखिया जेना पूर्ति ने चेतावनी दी है कि जल्द बिजली बहाल नहीं होने पर वे विधायक से शिकायत करेंगे।