सुल्तानगंज: कांवरियों की सुरक्षा के बीच GRP ने मालगाड़ी में लगी आग पर पाया काबू, टाला बड़ा हादसा
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के बीच सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की तत्परता और सूझबूझ ने एक संभावित बड़े हादसे को टाल दिया। बुधवार को भागलपुर की ओर से जमालपुर जा रही एक मालगाड़ी की ट्रॉली में रखे कोयले में घर्षण के कारण अचानक आग लग गई। आग की सूचना जीआरपी इंचार्ज मनोज कुमार देव को मिलते ही सुल्तानगंज जीआरपी और आरपीएफ के जवान बिना देर किए मौके पर पहुंच गए