सिहोरा: सिविल न्यायालय सिहोरा में ई-सेवा केंद्र का शुभारंभ, परिसर में हुआ वृक्षारोपण
सिविल न्यायालय सिहोरा परिसर में ई सेवा केंद्र का शुभारंभ माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री कृष्णकांत मिश्रा जी के कर कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर न्यायालय परिसर में पांचजन्य अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।