पथरगामा: पथरगामा फोरलेन पर कोयला लदा हाईवा अनियंत्रित होकर नाले में घुसा, एक व्यक्ति घायल
प्रखंड के माल निस्तार गांव के समीप सोमवार कि पहले सुबह करीब 3:00 बजे ललमटिया से कोयला लोड कर अदानी पावर प्लांट जा रहा हाईवा ट्रक फोरलेन से दिशाहीन होकर सड़क के किनारे करीब 20 फीट तक बागवानी को क्षतिग्रस्त करते हुए नाले में जाकर घुसा दुर्घटना के बाद हाईवा नाले में जाकर रुक गया।