गोविंदगढ़: मूनपुर से बगड़ तिराया तक गूंजा देशभक्ति का जज्बा, भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा रैली, विधायक ने दिखाई हरी झंडी
रामगढ़ क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी मंडल बगड़ तिराया की ओर से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को दोपहर बारह बजे भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का संदेश दिया। मूनपुर स्टैंड से शुरू हुई तिरंगा रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए बगड़ तिराया पहुंची।