सोहावल तहसील लेखपाल संघ सोहावल अध्यक्ष सुशील कुमार ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आदित्य विक्रम अग्रवाल का संघ की तरफ से किया स्वागत, सोहावल
अयोध्या:उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष जिला अध्यक्ष विनोद पांडेय का सोहावल तहसील सभागार में जोरदार स्वागत हुआ।
इस अवसर पर संघ जिला मंत्री राहुल यादव का सोहावल तहसील अध्यक्ष सुशील कुमार के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया।
इस अवसर पर सोहावल तहसील लेखपाल संघ सोहावल अध्यक्ष सुशील कुमार समेत संघ सोहावल द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्या अतिथि प्रशिक्षु आईएएस/ एसडीएम सोहावल आदित्य विक्रम अग्रवाल को पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष विनोद पांडेय का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर राजस्व कर्मियों ने सम्मानित किया। इस दौरान जिला मंत्री राहुल यादव का मौजूद सोहावल तहसील लेखपाल संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार समेत अन्य सभी लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
इसके बाद तहसील मंत्री सोहावल तरुण मिश्रा ने तहसीलदार को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। तहसील उपाध्यक्ष विशाल सिंह ने जिला मंत्री राहुल यादव को पुष्प कुछ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान लेखपाल से ग्राम विकास अधिकारी बनने पर सोहावल तहसील की रोशनी गुप्ता को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक जय नारायण तिवारी,शोभाराम यादव,देवराज सहित लेखपाल अंजली शुक्ला,शिवानी मालवीय, पारुल सिंह, बृजेश सिंह, विश्वनाथ प्रताप यादव, बाबादीन,अर्चना यादव,श्रद्धा तिवारी तहसील के अन्य राजस्वमर्मी व तहसील कर्मी मौजूद रहे।
इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आदित्य विक्रम अग्रवाल और सोहावल के पूर्व उपजिलाधिकारी गजेन्द्र सिंह ने पौधरोपण किया ।
#reelsviralシ #reelsfbシ #reelsviral #viral #viralreels #viralpost #Lekhpal #ayodhya Awadh News24 Dr. Amit Singh Chauhan
Sohawal, Faizabad | Oct 3, 2026