कोईलवर: कोईलवर में मांगों को लेकर खेग्रामस का दो दिवसीय उपवास समाप्त
गरीबों को आवास, भूमिहीनों को वासगीत जमीन, मनरेगा में उचित मजदूरी और बुलडोजर कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग को लेकर खेग्रामस के बैनर तले कोईलवर प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित दो दिवसीय उपवास शुक्रवार को समाप्त हो गया। 13 और 14 अगस्त को चले उपवास को अंचलाधिकारी के आश्वासन के बाद जूस पिलाकर समाप्त कराया गया। शाम 4:00 बजे तक कार्यक्रम चला।