चाकोपसाई वन ग्राम में बुधवार को वन पट्टा निर्गत कराने को लेकर जागरूकता अभियान के तहत बैठक आयोजित की गई। डोवलपमेंट ऑफ झारखंड ऑर्गेनाइजेशन नेटवर्क इन कोल्हान ओमनिपोटेंट संस्था एवं कोल्हान रक्षा संघ के संयुक्त तत्वावधान में हुई बैठक में ग्रामीणों को वन अधिकार एवं वन पट्टा से संबंधित प्रावधानों और दावा प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।