लाहौल: किशोरी रावत ने विधायक अनुराधा राणा पर रोजगार में भेदभाव का आरोप लगाया
भाजपा मंडल अध्यक्ष किशोरी रावत ने लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा पर युवाओं के रोजगार में अन्याय करने का आरोप लगाया है। उन्होंने जल शक्ति विभाग के 20 पदों में से अनुसूचित जनजाति वर्ग को सिर्फ एक पद मिलने की बात कही।