नवाबगंज: बाराबंकी पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक
बाराबंकी में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन को लेकर मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत बाराबंकी पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया।पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में मिशन शक्ति केंद्र की महिला पुलिसकर्मियों ने विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।