जांजगीर: साइबर अपराध के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस का बड़ा अभियान, 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चलेगा 'साइबर जागृति अभियान'
जांजगीर-चांपा। साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के बीच छत्तीसगढ़ पुलिस ने लोगों को साइबर ठगी से जागरूक और सुरक्षित करने के लिए ‘साइबर जागृति अभियान’ शुरू किया है। 15 अगस्त से शुरू होकर यह अभियान 2 अक्टूबर, गांधी जयंती तक सात सप्ताह चलेगा। जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने प्रेस वार्ता के दौरान अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने स्वयं क्यूआर