"चार माह से पाइप लीकेज, स्कूल गेट के पास जमा हो रहा पानी"
"खेल मैदान का काम भी अटका, जल शक्ति विभाग ने जल्द समाधान का दिया भरोसा"
ज्वाली,रिपोर्ट राजेश कतनौरिया
ज्वाली के सिद्धपुर-घाड़ में करीब चार माह से पाइप लीकेज के कारण पानी लगातार बह रहा है। स्कूल के मुख्य गेट के पास पानी जमा होने से विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। लीकेज के कारण प्रस्तावित खेल मैदान का निर्माण भी प्रभावित है। जल शक्ति विभाग ने जल्द लीकेज ठीक करवाने का आश्वासन दिया है।
#Jawali #SidhpurGhar #KangraNews #HimachalNews #JalShaktiVibhag #SchoolNews #HimachalPradesh #LocalNews #PanchayatNews #BreakingNews #HimachalNewsUpdate